नई दिल्ली
पीतमपुरा डी मॉल के निकट स्थित पार्क में शहीद स्मृति चेतना समिति द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 129 वे जयंती महोत्सव व समिति के रजत जयन्ती समारोह को बड़ी ही भव्यता के साथ पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। आयोजको ने आये अतिथियों को पटका पहनाकर, स्मृति चिन्ह व 1857 की क्रांति के महानायक बागपत निवासी चौधरी बदन सिंह तोमर की महान गाथा पर लिखी गयी पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताजी और वीर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के केबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, दिल्ली विधान सभा प्रतिपक्ष पूर्व उपनेता जयभगवान अग्रवाल, त्रिनगर विधायक तिलकराम गुप्ता, रिठाला विधायक कुलवंत राणा, मॉड़ल टाउन विधायक अशोक गोयल देवराह, शकुरबस्ती विधायक करनैल सिंह, पार्षद किशन बेमाड, पूर्व जिलाध्यक्ष केश्वपुरम रविन्द्र गोयल, निगम पार्षद मीनू गोयल, पार्षद रवि हंस, निगम पार्षद जय भगवान यादव, बीओआई अध्यक्ष सुखबीर शर्मा, सेठ घनश्याम गुप्ता जेवेरी व क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के वशंजो में शहीद ए आजम नवाब मज्जू खान के प्रपोत्र मोहम्मद सलीम अहमद फारूकी, अमर शहीद चौधरी बदन सिंह तोमर के प्रपोत्र चौधरी तेजपाल सिंह, अमर शहीद सुखदेव जी थापर के परिवार से रघुवीर सिंह जेतका, डेरा सच्चा सौदा संचालक शिव शंकर पाहवा आदि को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम के आयोजक डाक्टर प्रेम कुमार शुक्ल, सेठ रामनिवास गुप्ता, सीए सुरेश गुप्ता, हर्ष गर्ग, मनोहर लाल बुद्धिराजा, आरके बिन्दल, हरीश ग्रोवर, पीसी खत्री, सुरेन्द्र गुप्ता, नित्यानन्द शर्मा, डाक्टर सारस्वत मोहन मनीषी, महेश चन्द्र शर्मा, योगेन्द्र राणा, योगेन्द्र सिंह योगी, नीरज शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, गिरजाशंकर आर्य झांसी, सुबेदार वीरसिंह चौहान चरखी दादरी, फौजी प्रवीण तोमर वाजिदपुर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक जैन









Users Today : 49
Users This Year : 24399
Total Users : 36992
Views Today : 114
Total views : 72747