चन्दौली धानापुर
जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के प्रयास से मंगलवार को सिद्धपीठ धाम खड़ान में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खड़ान, कांधरपुर भदाहूं, कवईं, खरिहनिया अकबालपुर, बहेरी सहित बरहनी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आए मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया।
शिविर का आयोजन आनंद नेत्रालय के सर्जन डॉ. निशांत सिंह के निर्देशन में किया गया। इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें मोतियाबिंद से पीड़ित दर्जनों मरीजों को ऑपरेशन हेतु आनंद नेत्रालय भेजा गया।
आयोजकों ने बताया कि सिद्धपीठ धाम खड़ान में प्रत्येक मंगलवार, कमालपुर में प्रत्येक बुधवार तथा धानापुर में स्थायी रूप से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से अब तक सैकड़ों मरीजों को आंखों की नई रोशनी मिल चुकी है।
शिविर में रामबिलास मौर्या, जामवंती देवी, पार्वती देवी, धनवंती, लाली, प्यारी, कलावती, बिरजू बैजनाथ, ज्ञानू सहित अन्य मरीजों की जांच की गई।










Users Today : 54
Users This Year : 6294
Total Users : 18887
Views Today : 121
Total views : 37346