रायपुर
जब समाज में स्वार्थ हावी हो रहा हो, तो ऐसे समय में मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट मानवता की लौ बनकर सामने आ रहा है। आज रायपुर के आकाशवाणी महाकाली मंदिर के पास प्रदेश महामंत्री जे. संतोष जी एवं प्रदेश सचिव मंजू बंजारे जी के कर-कमलों से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कड़ाके की ठंड में जब बेसहारा और गरीब वर्ग ठिठुरने को मजबूर है। तब मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने न सिर्फ कंबल वितरित किए, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और अपनत्व की गर्माहट भी भर दी।
सेवा नहीं, संकल्प है। यह अभियान
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री जे. संतोष जी ने कहा कि सेवा कोई दिखावा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारा कर्तव्य है। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है।
वहीं प्रदेश सचिव मंजू बंजारे जी ने भावुक स्वर में कहा कि जब तक समाज का आखिरी व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानित जीवन नहीं जिएगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
जरूरतमंदों की आंखों में दिखी उम्मीद
कंबल पाकर जरूरतमंदों की आंखों में जो संतोष और उम्मीद दिखी, वही इस ट्रस्ट की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह केवल कंबल वितरण नहीं था, बल्कि मानवता को बचाने का प्रयास था।
देशवासियों से जुड़ने की अपील
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट आज समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और मानवीय मूल्यों को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रहा है। यह ट्रस्ट किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए सेवा का मंच बन चुका है।
आज आवश्यकता है। कि देश का हर जागरूक नागरिक इस पुनीत कार्य से जुड़े— क्योंकि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और मानवता से बड़ी कोई पुजा नहीं।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा










Users Today : 38
Users This Year : 11601
Total Users : 24194
Views Today : 104
Total views : 47489