चन्दौली सकलडीहा
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव* के नेतृत्व में दिनाक-24.01.2026 को थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक मैजिक वाहन में गौतस्कर गोवंशो को लादकर तुलसी आश्रम के रास्ते सैयदराजा होते हुए बिहार प्रदेश होते हुए वध हेतु पश्चिम बंगाल पण्डुआ ले जाने वाले है।
उक्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा ग्राम डैना स्थित नहर पुलिया के पास घेराबन्दी कर 01 गौतस्कर को मय मैजिक माल वाहन में 03 राशि गोवंश के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1. बबलू नट पुत्र बित्ता नट निवासी ग्राम मुडेहरा उकनी वीरम राय थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली के रुप में हुई। गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-16/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 49
Users This Year : 10921
Total Users : 23514
Views Today : 101
Total views : 46130