चन्दौली कमालपुर
सैयदराजा विधानसभा के मुरलीपुर वीरासराय में अगहर बीर बहुरिया नदी पर विधायक सुशील के द्वारा बने पुल निर्माण पर ग्रामीणों ने सराहना किया।वही पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बयान को गलत ठहराया।ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण से लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिल है।पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीण नदी पार कर उस पार जाते थे।इससे लगभग एक दर्जन लोग नदी में डूबकर मर गए थे।
महाइच नरवन के बीच अगहर बीर बहुरिया नदी जाती है।इससे इस पार या उस पार से आने जाने के लिए नदी ही एक मात्र सहारा था।बीते 9 सितंबर 2016 को मुरलीपुर बिंदपुरवा गांव निवासिनी बेकली देवी अपनी पुत्री व गांव की महिलाओं के साथ अगहर बीर बहुरिया नदी में तैरकर उस पार मजदूरी करने जा रही थी।तभी पानी के तेज बहाव में बेकली का डूबने से मौत हो गई।इसको देखते हुए विधायक सुशील सिंह ने प्रयास कर 2018 में नदी पर पुल बनवाने को भूमि पूजन किया।जबकि का निर्माण 2021 में पूर्ण हो गया।बीते दिनों पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा पुल निर्माण को अपना कार्य बताने का काम किया गया।
ग्रामीण शिव नारायण बिंद ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार आने पर विधायक सुशील सिंह से पुल निर्माण का मांग किया गया था।इस पर उनके प्रयास से 2018 में निर्माण कार्य शुरू हुआ जो 2021 में पूरा हुआ।इससे यह साबित होता है कि पुल का निर्माण विधायक सुशील सिंह के द्वारा करवाया गया है।ग्रामीण शिवदयाल बिंद ने कहा कि पुल का निर्माण भाजपा सरकार द्वारा कराया गया है।ग्रामीण लाल बहादुर बिंद ने कहा कि 2016 में बेकली देवी के निधन पर पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू से पुल निर्माण का मांग किया गया था।लेकिन उस समय पुल का निर्माण नहीं हो पाया।जबकि विधायक सुशील सिंह के प्रयास से पुल का निर्माण होने पर दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन करने में काफी सहूलियत हो रही है।
मौके पर शिव नारायण बिंद, शिवदयाल बिंद, लाल बहादुर बिंद,धनंजय बिंद, राजेश कुमार, पवन कुमार, बिनोद बिंद, लल्लन बिंद, श्यामू बिंद, लाल बिहारी बिंद, मीरा, ऊषा, फूल कुमारी,प्रभावती, सुशीला, सोनिया आदि रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 23
Users This Year : 6263
Total Users : 18856
Views Today : 26
Total views : 37251