वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बौलिया तिराहे स्थित दुर्गा मंदिर के पास बसंत पंचमी पर मिलन सपोर्टिंग क्लब के बैनर तले हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है परंतु इस वर्ष का पंडाल अति आकर्षक एवं प्रतिमा अत्यंत मनमोहक है। जिसे देखकर भक्त भाव विभोर हो जा रहे है यही कारण है कि पंडाल में भक्तों की जमकर भीड़ हो रही है। शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर दोपहर से ही भक्तों में प्रसाद के रूप में हलवा का वितरण होता रहा जो रात तक चला।
अध्यक्ष गणेश मिश्रा एवं क्लब के आशीष गुप्ता एवं गोलू ने बताया कि लहरतारा क्षेत्र के बौलिया तिराहे पर क्षेत्रवासियों के सहयोग से हर वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन एवं प्रसाद का वितरण होता है तथा भंडारा का आयोजन हर 5 वर्ष पर होता है। इस वर्ष माता की प्रतिमा का विसर्जन 26 जनवरी,सोमवार को होगा।











Users Today : 10
Users This Year : 23952
Total Users : 36545
Views Today : 10
Total views : 71826