वाराणसी भगवती धाम इंटर कालेज खरगीपुर पियरी में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। विद्यार्थियों ने आजाद हिंद फौज का प्रसिद्ध गीत ‘सुख चैन की बरखा बरसे, भारत भाग्य है जागा’ गाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। छात्राओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का ऐतिहासिक नारा दिया।
विद्यालय के प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नेताजी के क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित होकर अनेक युवाओं ने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया।प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नेता के विचार भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग, साहस और देशप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि स्वतंत्रता केवल याचना से नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और बलिदान से प्राप्त होती है। वे भारतीय इतिहास में सदा नेताजी के नाम से सम्मानित और स्मरणीय रहे हैं, और रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार राय ने किया विद्यालय के पंकज सिंह, अरविंद सिंह,रणजीत प्रताप सिंह, जुगनू चौरसिया,अजय यादव,रामजन यादव,धीरज नाथ राय, बलवंत,सुमन सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।











Users Today : 126
Users This Year : 17439
Total Users : 30032
Views Today : 235
Total views : 59515