कई वर्षो से निरंतर माँ मारुका देवी जी की कलश यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सोनकर समाज द्वारा मनाया जाता है इस वर्ष भी आस्था का यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2026 को चाँदपुर_ केराकतपुर ग्राम सभा के बैरिया बाग से चलकर चाँदपुर चौराहा स्थित माँ मारूका देवी जी के मंदिर तक पहुंचा इसके पश्चात माँ की पूजा आरती के साथ हवन किया गया तथा सभी भक्तों के साथ- साथ हज़ारों लोगों को माँ का प्रसाद सोनकर समाज की तरफ से दिया गया इस कार्यक्रम में सोनकर समाज के आसपास के सभी ग्रामसभाओं से सैकड़ों लोगों का एक साथ सहयोग होता है
और पूरा समाज मिलकर हजारों की संख्या में आकर इस कार्यक्रम को पूरे ऊर्जा के साथ संपन्न करवाता है साथ ही अन्य समाज के लोगों का भी पुरा सहयोग प्राप्त होता है और वह भी सोनकर समाज के इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं इस कार्यक्रम को बबुआ खटिक के द्वारा प्रारंभ किया गया था, जब उन्होंने माँ के मन्दिर की स्थापना चाँदपुर चौराहे पर की थी तभी से प्रत्येक वर्ष समाज के साथ मिलकर ऐसा किया करते थे और आज भी उनके पश्चात समाज द्वारा माँ के आशीर्वाद तथा उनकी श्रद्धांजलि के रूप में यह परम्परा जीवंत है, कलश यात्रा निरंतर मनाया जा रहा है
और ऐसे ही समाज के सहयोग और एक जुटता के साथ भविष्य में भी कलश यात्रा होती रहेगी सोनकर समाज के सभी भाई, बंधुओं माताओं, बहनो को हृदय की गहराईयों से धन्यवाद आयोजन कर्ताओं की ओर से किया जाता है कि आप सभी बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी l










Users Today : 88
Users This Year : 10746
Total Users : 23339
Views Today : 173
Total views : 45834