मंगारी थाना फूलपुर निवासी नदीम अंसारी पुत्र कुद्दूस अंसारी ने आराजी नंबर 56 इमामबाड़ा कब्रिस्तान जो गाटा संख्या 216/2 आधार पत्र 41 में कब्रिस्तान दर्ज होने के बावजूद बाबतपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जबरन जमीन कब्जा किए जाने के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नदीम अंसारी द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कब्रिस्तान वाली जमीन को कब्जा किया जा रहा है,
वह प्रार्थी व प्रार्थी के गांव वालों का पुश्तैनी कब्रिस्तान एवं इमामबाड़ा है, जहां प्रार्थी व प्रार्थी के गांव के लोग सैकड़ो साल से दफन होते चले आ रहे हैं। प्रार्थी के कब्रिस्तान में बाबतपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट द्वारा परगना मजिस्ट्रेट तहसील पिंडरा के जरिए कब्रिस्तान की सीमा में पिलर गाड़कर कब्जा करते हुए एयरपोर्ट की सीमा में मिलाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जबकि हम लोग हर साल शबेबारात के अवसर पर कब्रिस्तान पर दीप जलाकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हैं। अगर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया तो मुस्लिम समाज का संस्कृति और सभ्यता का हनन होगा। वहीं जिलाधिकारी द्वारा जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।










Users Today : 10
Users This Year : 17451
Total Users : 30044
Views Today : 31
Total views : 59549