चन्दौली चहनियां/
रामगढ़ क्षेत्र के महराजगंज गांव में ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से नवयुवक मंगल दल टीम द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत गांव के जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं एवं गरीब परिवारों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० संजय यादव प्रबंध निदेशक, अभिषेक हॉस्पिटल, चंदौली उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी आर० बी० यादव रहे। इनके साथ ही रमेश यादव (भावी जिला पंचायत सेक्टर नं. 2), दिलीप यादव टाइगर, अभिषेक सैनी, सत्यप्रकाश खरवार (सत्या ), अरविन्द, जितेन्द्र , आकाश, वकील यादव, सेक्टर नंबर तीन के भावी प्रत्याशी नीलेश यादव, प्रदीप शर्मा, मुरारी पाल युवराज सर्वजीत यादव गोलू प्रजापति (प्रदुमन), सुजीत यादव , सुनील यादव सोनी, विजय यादव सोनू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने यह पहल शुरू की है क्योंकि गांव में कई बुजुर्ग एवं महिलाएं पर्याप्त गर्म कपड़ों के अभाव में ठंड से परेशान थे। जरूरतमंदों की स्थिति को देखकर ही दोनों टीम के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण का निर्णय लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० संजय यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल सहायता सामग्री बांटना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने नवयुवक मंगल दल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने की अपील की।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने नवयुवक मंगल दल एवं सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें सर्द रातों में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
साथ में समाजसेवी आरबी यादव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है अतः हमें समाज से जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति तक यथासंभव मदद पहुंचनी चाहिए।











Users Today : 46
Users This Year : 10704
Total Users : 23297
Views Today : 76
Total views : 45737