मुख्य अभियन्ता विद्युत वाराणसी ज़ोन प्रथम ने विद्युत उपकेंद्र व कैम्प का किया निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद।   मुख्य अभियन्ता वाराणसी ज़ोन प्रथम वाराणसी द्वारा विद्युत वितरण उपखण्ड आराज़ी लाइन के अन्तर्गत आने वाले लालपुर ग्रामीण उपकेंद्र का व बिजली बिल राहत योजना कैंप का निरीक्षण किया गया तथा कैंप में आए सम्मानित उपभोक्ताओं से बिजली बिल राहत योजना व प्रचार प्रसार आदि के बारे में वार्ता किया। उपकेंद्र व कैंप में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता, उपखण्डीय लिपिक व अन्य कर्मचारियों को बिजली बिल राहत योजना का और अधिक प्रचार प्रसार करने तथा कैम्प के

एक दिन पूर्व विशेष रूप से प्रचार करने तथा लांग अनपेड, नेवर पेड व थेफ़्ट प्रकरणों से अधिक से अधिक नामांकन कराने तथा प्रायोरिटी उपभोक्ताओं व बड़े बकायेदारों से शेष बकाया जमा कराने हेतु तथा सही बिलिंग करने व सही बिल समय से उपभोक्ता को उपलब्ध कराने हेतु व सुरक्षा मानकों का पालन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति आदि हेतु दिशा निर्देश दिया गया । इस दौरान एसडीओ राजेश यादव तथा जेई अखिलेश यादव उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।