आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब तहसील सदर में तैनात अमीन सुरेश उपाध्याय (58 वर्ष) का शव बसपा कार्यालय से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश उपाध्याय बीते शुक्रवार 17 जनवरी को सुबह करीब 10:22 बजे तहसील सदर पहुंचे थे। इसके बाद वे सरकारी वसूली कार्य के लिए चौक और सिधारी क्षेत्र की ओर निकले, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
मंगलवार को सिधारी थाना क्षेत्र स्थित बसपा कार्यालय के पास उनका शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, वहीं परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो











Users Today : 54
Users This Year : 17495
Total Users : 30088
Views Today : 160
Total views : 59678