पाकिस्तान की पनाह में बैठा मसूद अजहर ऑपेरशन सिंदूर से मिले जख्म से अब तक कराह रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके आतंकी ठिकाने पर हुए हमले में उसका पूरा परिवार खत्म हो गया था. अजहर अब उन्हीं का बदला लेने के लिए तड़प रहा है. इस बीच अजहर के आतंकी संगठनजैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा एक बेहद खतरनाक ऑडियो सामने आया है, जिसमें भारत के खिलाफ बड़े हमले की खुली धमकी दी गई है. यह ऑडियो न्यूज 18 के पास मौजूद है, जिसमें जैश से जुड़ा एक शख्स संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर के निर्देशों का हवाला देते हुए ‘बदले की कार्रवाई’ की बात कर रहा है और आने वाले समय में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की चेतावनी दे रहा है
ऑडियो संदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह किए जाने का बदला लिया जाएगा. खास तौर पर बहावलपुर स्थित जैश के उस कथित केंद्र का जिक्र किया गया है, जिसे इस ऑपरेशन में ध्वस्त कर दिया गया था. यही बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है और लंबे समय से भारत विरोधी साजिशों का केंद्र रहा है.
ऑडियो में हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए बड़े हमले की बात कही गई है, जिससे यह आशंका और गहरा गई है कि संगठन किसी बड़े मौके की तलाश में है. सुरक्षा एजेंसियां इस ऑडियो को संभावित खतरे के तौर पर बेहद गंभीरता से ले रही हैं और इसकी तकनीकी व खुफिया जांच की जा रही है. फिलहाल ऑडियो की तारीख और स्रोत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन एजेंसियों का मानना है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.











Users Today : 8
Users This Year : 23950
Total Users : 36543
Views Today : 8
Total views : 71824