भदोही
भारतीय जनता युवा मोर्चा भदोही की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक नगर में आयोजित की गई, जिसमें आगामी नवमतदाता अभियान को और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा।

बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के महामंत्री सचिन गोस्वामी रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने की। अपने संबोधन में सचिन गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर विधानसभा नवमतदाता अभियान संयोजक अमित उपाध्याय (अंशु) ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता से ही यह अभियान सफल हो सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक में प्रमुख रूप से अशोक जायसवाल (पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, भदोही), प्रिंस गुप्ता (पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, भदोही), राहुल सिंह, राहुल पांडे, नगर अध्यक्ष अजय चौहान, सुनील मिश्रा, प्रज्वल दुबे, चंचल मिश्रा, शुभम दुबे, मिथुन राय, आशीष चौहान, दीपक अग्रहरि, विशाल गुप्ता, मंगल चौहान, कृष्णा, अंकित चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने नवमतदाता अभियान को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
रिपोर्ट – फारुख जाफरी











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820