सोमवार 19 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया देश में जाकर रहने वाले जयकर उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय महासुख लाल उपाध्याय निवासी 134 अलबंस रोड तल्लवांग एन एसडब्ल्यू 2762 ऑस्ट्रेलिया, जो बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने हेतु वाराणसी आए थे और पैदल रिक्शा में बैठकर मैदागिन से होकर जा रहे थे। उनका बैग पैदल रिक्शा में ही छूट गया था।
बैग के अंदर एप्पल फोन व 20,000/ नगदी रुपए व अन्य सामान था। इस संबंध में लिखित सूचना थाना कोतवाली को दी गई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह द्वारा तत्काल संबंधित चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी को निर्देशित किया गया है।
जिस पर चौकी प्रभारी सप्तसागर प्रीति कुमारी द्वारा सीसीटीवी फुटेज के पश्चात खोया हुआ बैग मात्र एक घण्टे के अंदर ही बरामद करते हुए बैग सहित उसमें रखे एप्पल कंपनी के मोबाइल 20,000/ नगदी रुपए को ऑस्ट्रेलिया निवासी जयकर उपाध्याय को सुपुर्द किया गया।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820