चन्दौली डीडीयू नगर
भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ, मुगलसराय की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वेस्टर्न बाजार संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया के आवास पर किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में मुगलसराय व्यापार मंडल के संस्थापक संरक्षक स्व. कवलेश्वर नाथ चौरसिया की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही संस्थापक कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी बाबा को माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उस समय भागवत नारायण चौरसिया के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री विक्रमादित्य पांडे का घेराव कर नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे तीनों टैक्स समाप्त करने की मांग की गई थी।
महादेव क्लब के अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा कि आज भी व्यापारी वर्ग का नगर पालिका एवं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा व्यापक शोषण किया जा रहा है।
वेस्टर्न बाजार संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि व्यापार मंडल के गठन के समय व्यापारियों पर विभिन्न विभागों द्वारा अत्याचार होता था। नगर पालिका परिषद व्यवसाय कर, चुंगी एवं तहबाजारी जैसे तीन प्रकार के टैक्स वसूलती थी, जिन्हें संघर्ष के बाद समाप्त कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद फिर से व्यापारियों से विभिन्न प्रकार के टैक्स वसूल रही है और अतिक्रमण के नाम पर चौथा टैक्स लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा किए गए वादे—गृह कर माफ करने व जलकर आधा करने—आज तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने मांग की कि वादे तत्काल पूरे किए जाएं, अन्यथा इस्तीफा दिया जाए।
चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पारस चौरसिया ने कहा कि स्व. कवलेश्वर नाथ चौरसिया सादा जीवन, उच्च विचार और समाज के प्रति सदैव चिंतनशील व्यक्तित्व के धनी थे।
श्रद्धांजलि सभा में पारस नाथ चौरसिया, विजय जायसवाल, समर नाथ सिंह यादव (एडवोकेट), धर्मेंद्र कुशवाहा, नीरज पांडे, प्रभु नारायण चौरसिया, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, भारत लाल अग्रवाल, नागेंद्र कुमार, राधेश्याम, सुधीर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 52
Users This Year : 10710
Total Users : 23303
Views Today : 100
Total views : 45761