वाराणसी में रात का पारा 6 डिग्री से नीचे, चार दिन बाद एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। काशी में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को सुबह घने कोहरे के साथ सुबह हुई, लेकिन चटख धूप ने राहत दी। रविवार की सुबह से ही धूप खिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसार हैं। इससे मौसम में बदलाव होगा। आसमान में बादल छाने के साथ ही कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान शनिवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। लगभग एक सप्ताह बाद रात का पारा छह डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। इससे पहले दिन के समय मौसम साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को ठंड से काफी राहत दी। शनिवार दोपहर अधिकतम तापमान सामान्य से बढ़कर 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पछुआ हवाओं के प्रभाव से फिलहाल रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। हवा की गति सुबह के समय करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि सुबह में नमी का स्तर 97 प्रतिशत और रात में 65 प्रतिशत रहा। अधिक नमी और कम तापमान के कारण ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।