फ्रैंकफर्ट (जर्मनी)
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में 13 से 16 जनवरी तक आयोजित Hemtextil 2026 अंतरराष्ट्रीय कालीन एवं टेक्सटाइल मेले में भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों ने विदेशी बाजार में अपनी मजबूत और प्रभावशाली पहचान दर्ज कराई। मेले के दूसरे व तीसरे दिन भदोही की एक्सीलेंट कारपेट के स्टॉल नंबर B-71C पर विदेशी कस्टमर और अंतरराष्ट्रीय बायरों की लगातार आवाजाही बनी रही।
मेले में कालीन निर्यातक राजीव गुप्ता ने स्वयं उपस्थित रहकर विदेशी ग्राहकों को भदोही में निर्मित हस्तनिर्मित कालीनों की पारंपरिक बुनाई कला, उत्कृष्ट फिनिशिंग और आधुनिक डिज़ाइनों की विशेषताओं की जानकारी दी। स्टॉल पर प्रदर्शित कालीनों की बारीक कारीगरी, रंग संयोजन और गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बायरों ने विशेष रूप से सराहा।

इस अवसर पर पहली बार जर्मनी पहुँचीं सोनाली गुप्ता, सिजल गुप्ता एवं काव्या गुप्ता ने भी फेयर में सक्रिय भागीदारी की। विदेशी कस्टमर्स से संवाद कर वे उत्साहित नजर आईं और भदोही के कालीनों को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर पहली बार जर्मनी पहुँचीं सोनाली गुप्ता, सिजल गुप्ता एवं काव्या गुप्ता ने भी फेयर में सक्रिय भागीदारी की। विदेशी कस्टमर्स से संवाद कर वे उत्साहित नजर आईं और भदोही के कालीनों को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मेले के तीसरे दिन राजीव गुप्ता के साथ एक्सीलेंट कारपेट के कमलेश गुप्ता स्टॉल पर विदेशी कस्टमर्स को कालीनों की विशेषताएं और डिज़ाइन समझाते नजर आए।
राजीव गुप्ता ने कहा कि Hemtextil जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भदोही के कालीनों को मिल रही सराहना स्थानीय कारीगरों और निर्यात उद्योग के लिए प्रेरणादायक है तथा यह भदोही के कालीन उद्योग के उज्ज्वल भविष्य का संकेत देती है।











Users Today : 31
Users This Year : 6369
Total Users : 18962
Views Today : 118
Total views : 37530