अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित कुमार तिवारी को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान, मानवाधिकारों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों तथा संगठनात्मक नेतृत्व के लिए *राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद,के.सी. त्यागी ,राज्यसभा सांसद एवं पूर्व लोकसभा सांसद साथ ही राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नन्द पांडेय ने कहा कि अमित तिवारी ने मानवाधिकारों के संरक्षण, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनका कार्य केवल संगठन तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और संवेदना पहुँचाने का प्रयास है। सम्मान ग्रहण करते हुए अमित कुमार तिवारी ने कहां की यह सम्मान और अधिक मजबूती, आत्मविश्वास एवं सेवा पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणादायक रहेंगा
इस अवसर प्रशासनिक महासचिव अजय मिश्रा ने कहां की अमित मानवाधिकार का पूर्ण रूप से पालन करते है और ईमानदारी से जरूरत मंद को मदद करते है।इस अवसर पर अंशु कुमार मिश्रा ,नितेश कुमार तिवारी,अभिषेक वर्मा ,मोहित अग्रवाल,आलोक सिंह आदि लोगों ने बधाई दीं।









Users Today : 20
Users This Year : 15587
Total Users : 28180
Views Today : 22
Total views : 55930