ग्रामीण अंचल से हॉकी और कबड्डी प्रतियोगिता विलुप्त होता जा रहा है: सूर्यमुनि तिवारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

क्षेत्र के कोरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय वॉलीबॉल व कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी व बसपा नेता अविनाश लखन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच जलालपुर और शकूराबाद के बीच खेला गया।

इसमें जलालपुर की टीम ने 3-2 से विजई रही। वही कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कोरी कमेटी और चौनपुरवा के बीच खेला गया। इसमें कोरी की टीम विजई रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेता द्वय ने कहाकि ग्रामीण अंचल से हॉकी और कबड्डी प्रतियोगिता विलुप्त होता जा रहा है।

ऐसे आयोजन कर कमेटी के लोगों ने इसे बढ़ावा देने का काम कर रहा है तो यह सराहनीय है। इसके लिए हम सभी लोगों को आगे आकर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मौका देने का काम करें। यहीं से होनहार खिलाड़ी निकाल कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करते हैं।

इस मौके पर पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह, कमेटी के अध्यक्ष बृजेश यादव, व्यवस्थापक विपिन मिश्रा, उपाध्यक्ष निखिल पांडेय सहित तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 


 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई