चंदौली शहाबगंज
पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी 14 जनवरी, 2026 को शहाबगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस टीम ने अभियुक्त कल्लू राम पुत्र द्वारिका को चकिया कचहरी जाने वाले मार्ग पर करनौल तिराहा के पास से पकड़ा। कल्लू राम, जिसकी उम्र लगभग 59 वर्ष है, ग्राम हमीरापुर, कंवार बनगांव, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी का निवासी है।
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शहाबगंज अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम ने यह गिरफ्तारी की।
कल्लू राम के विरुद्ध थाना शहाबगंज में मु0अ0सं0 100/2024, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रेमचंद सिंह और कांस्टेबल अजय कुमार पटेल शामिल थे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 11
Users This Year : 15578
Total Users : 28171
Views Today : 13
Total views : 55921