पुलिस ने पिकअप वाहन से तीन पशु किया बरामद,तस्कर गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा

कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मैजिक लोडर माल वाहन से तीन गोवंश भी बरामद किए हैं। आरोपी इन गोवंशों को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में था।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक मैजिक लोडर में गौतस्कर गोवंशों को लादकर तुलसी आश्रम के रास्ते सैयदराजा होते हुए बिहार और फिर पश्चिम बंगाल के पंडुआ ले जाने वाला था। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग तुलसी आश्रम स्टेशन के पास घेराबंदी की। इस दौरान गौतस्कर संदीप गुप्ता (पुत्र मिथलेश गुप्ता, निवासी ग्राम बरडीहा, थाना धीना, जनपद चंदौली) को मैजिक माल वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त संदीप गुप्ता ने बताया कि वह काफी समय से आर्थिक लाभ के लिए गोवंशों की तस्करी में संलिप्त है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-08/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने मौके से 03 जीवित गोवंश और एक टाटा ACE लोडर माल वाहन (सं0- UP67BT2872) बरामद किया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार यादव और कांस्टेबल गौरव पटेल शामिल थे

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई