वाराणसी शनिवार को कैंट क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान चला तो सड़क किनारे खड़ी और रिपेयरिंग के लिए लाई गई गाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। इस पूरे अभियान का नेतृत्व एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की नजर नदेसर इलाके में खड़ी एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार पर पड़ी, जिस पर विधानसभा पास तो लगा था लेकिन गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। न ही चालक के पास उसके कागजात मौजूद थे। कार की खिड़कियों पर काली फिल्म भी चढ़ी मिली।
पुलिस पूछताछ में कार सवार युवक ने खुद को सकलडीहा विधायक प्रभू नारायण यादव का नाती बताकर दबाव बनाने की कोशिश की और गाड़ी छोड़ने की बात कही, लेकिन एसीपी नितिन तनेजा की सख्ती के आगे उसकी एक न चली। तत्काल गाड़ी को थाने भेज दिया गया और विधानसभा पास की जांच के आदेश दिए गए।
इसी दौरान एक दूसरी कार, जिस पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था, उसे भी बिना वैध दस्तावेजों के सड़क किनारे खड़ा पाए जाने पर सीज कर लिया गया।
एसीपी नितिन तनेजा ने मौके पर मौजूद अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी साफ चेतावनी दी कि यदि आगे से सड़क पर वाहन खड़े कराए गए तो कठोर चालान कार्रवाई होगी। अभियान में डीसीपी वरुणा जोन भी मौके पर पहुंचे और नदेसर चौकी इंचार्ज विकास सिंह के साथ मिलकर टीम को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 43
Users This Year : 11682
Total Users : 24275
Views Today : 171
Total views : 47716