पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-0016/2026, धारा- 303(2), 317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तागण को दिनांक 06.01.2026 को रविन्द्रपुरी अस्सी नाला के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 अदद पीली धातु की चैन व लाकेट बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-0016/2026, धारा- 303 (2) बी0एन0एस0 बाबत वादिनी मुकदमा का दर्शन करने के दौरान कृष्ण भगवान का लाकेट वजन लगभग 17 ग्राम अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण- दो नफर अभियुक्तागण
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 06.01.2026 को रविन्द्रपुरी अस्सी नाला के पास।
सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0-0016/2026, धारा- 303(2), 317 (2) बी०एन०एस० थाना भेलूपुर वाराणसी।
बरामदगी का विवरण- 01 अदद पीली धातु की चैन व लाकेट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
2. उ0नि0 किशन सोनी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
3. म०उ०नि० रश्मि जायसवाल थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
4. का0 रंजीत थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
5. का0 नीरज कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।











Users Today : 139
Users This Year : 6240
Total Users : 18833
Views Today : 252
Total views : 37224