युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार में मचा कोहराम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब

स्थानीय थाना क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर कोइलीपुल गांव में दिनेश सिंह का पुत्र आर्यन सिंह नामक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आर्यन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज जख्खिनी में कक्षा 12 का छात्र था। घटना की जानकारी घर के लोगों को तब मिली जब उसने सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खोला। घर के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। आर्यन खूंटी के सहारे लटका पड़ा हुआ था उसके चेहरे पर पॉलिथीन था और मुंह पर कपड़ा बंधा था। मृतक आर्यन सिंह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था।

किस कारणवश उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी घर के लोग समझ नहीं पा रहे हैं।घटना की सूचना मिलने पर राजातालाब पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत से पिता दिनेश सिंह और माता नीलू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। आर्यन पढ़ने में तेज था वह शतरंज भी खेलता था। लोगों का कहना था कि वह मोबाइल से पढ़ता था और गेम भी खेलता था। लोगों को शंका है कि किसी गेम में उसको ऐसा करने के लिए उकसाया तो नहीं गया। उसकी मोबाइल उसी के कमरे में मिली जिसका स्क्रीन लॉक है।

पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।