थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.01.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-09/2026 धारा 69,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी थाना चुनार को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 06.01.2026 को उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से नामजद अभियुक्त रामबाबू विश्वकर्मा पुत्र जय कुमार विश्वकर्मा निवासी सिकन्दरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2. थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 07.01.2026 को थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अखिलेश उर्फ झल्लर पुत्र राधे निवासी भेवरकरमपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 08 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-02
थाना विन्ध्याचल-03
थाना अहरौरा-02
थाना मड़िहान-01











Users Today : 151
Users This Year : 23942
Total Users : 36535
Views Today : 319
Total views : 71816