दिनांक 07/01/25 की रात्रि में एक यात्री रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पोस्ट डीडीयू पर दौड़ते हुए आया और मदद हेतु आग्रह करते हुए बताया कि मैं और मेरी पत्नी गाड़ी संख्या 14224 डाउन से वाराणसी से राजगीर तक यात्रा कर रहे है,गाड़ी के डीडीयू स्टेशन आने पर मेरी पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी है।
सूचना प्राप्ति पर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ डीडीयू प्रदीप कुमार रावत द्वारा मेरी सहेली टीम की उप निरीक्षक सरिता गुर्जर में टीम को सहयोग हेतु तुरंत लगाया गया।
उप निरीक्षक सरिता गुर्जर,सहायक उप निरीक्षक शाहिद खान साथ मेरी सहेली टीम की महिला आरक्षी संगीता देवी मय टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त महिला यात्री को व्हील चेयर के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाने हेतु प्लेटफार्म से जाने के क्रम में ही ऐसी स्थिति बनी कि रास्ते में ही उप निरीक्षक सरिता गुर्जर द्वारा आरक्षी संगीता देवी की मदद से महिला यात्री का सकुशल प्रसव कराया गया तथा उचित इलाज हेतु राजकीय महिला अस्पताल मुगलसराय पहुंचाया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ व सकुशल हैं।
महिला यात्री का नाम बबीता कुमारी, उम्र लगभग 30 वर्ष, पत्नी शिव कुमार चौहान, ग्राम पोस्ट जंधौल रूपन बिगहा, लौद्, जिला नवादा (बिहार) ,जो वाराणसी से राजगीर जा रहे थे।उक्त महिला यात्री एवं उसके पति द्वारा रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू का आभार व्यक्त किया गया।आरपीएफ मेरी सहेली टीम के त्वरित कार्यवाही से अन्य यात्री जन भी आरपीएफ टीम की प्रशंसा करते रहे।
रिपोर्ट – चंचल सिंह











Users Today : 128
Users This Year : 23919
Total Users : 36512
Views Today : 283
Total views : 71780