चन्दौली धीना
सैयदराजा विधानसभा के रैथा गांव में फायर ब्रिगेड भवन के निर्माण को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बयान को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।ग्रामीणों ने कहा कि रैथा में फायर ब्रिगेड से लेकर विकास को अमलीजामा पहनाने में विधायक सुशील सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।पूर्व विधायक का बयान तथ्यहीन व निराधार है।
बीते दिनों पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रैथा फायर ब्रिगेड भवन पर आकर सोशल मीडिया के माध्यम से भवन निर्माण कराने की बात कही थी।इसको देखते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को पूर्व विधायक के बयान का खंडन करते हुए नाराजगी जताई।ग्रामीण दिलशेर अहमद ने कहा कि फायर ब्रिगेड भवन का निर्माण 2020 से शुरू होकर 2025 में तैयार हुआ है।इस भवन का निर्माण कार्य विधायक सुशील सिंह द्वारा कराया गया है।
ग्रामीण चंद्रभान राय ने कहा कि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का 2017 में कार्यकाल खत्म हो गया।जबकि भवन का शिलान्यास 2020 में विधा।ग्रामीण अरविंद उपाध्याय ने कहा कि रैथा गांव में डॉक बंगला का सुंदरीकरण, फायर ब्रिगेड भवन का निर्माण सहित विकास को नई पहचान दिलवाने में विधायक सुशील सिंह का सराहनीय कार्य है।गांव में उनके द्वारा किए गए अनगिनत कार्य उनके विकास की गाथा बताने का काम कर रही है।ग्रामीण प्रभाशंकर राय ने कहा कि गांव में विधायक के विकास कार्य से ग्रामीण काफी उत्साहित है।
इस मौके पर चंद्रभान राय, प्रभा शंकर राय, दिलशेर अहमद, राजू राय, पवन राय, जयप्रकाश राय, राकेश श्रीवास्तव, विनय पांडेय, अरविंद उपाध्याय, विनय पांडेय, बृजेश बहेलिया, ढोलन विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल आदि रहे।










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508