चन्दौली पड़ाव
जलीलपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे भीषण ठंड और शीतलहर के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू पटेल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बबलू पटेल मंगलवार को अपने ससुराल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अत्यधिक ठंड और शीतलहर की चपेट में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह रेलवे ट्रैक के किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने बबलू पटेल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, अत्यधिक ठंड लगना ही उनकी मौत का कारण हो सकता है।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।











Users Today : 104
Users This Year : 23895
Total Users : 36488
Views Today : 258
Total views : 71755