चन्दौली डीडीयू नगर
मंगलवार को श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यह आयोजन गुरुद्वारा साहिब जीटी रोड और धर्मशाला रोड पर सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा चढ़दी कला कार सेवा संस्था के तत्वावधान में हुआ।
इस अवसर पर पंजाब से आए रागी जत्था भाई पवनदीप सिंह कानपुरी, हजुरी रागी जत्था भाई जयपाल सिंह, गुरु घर के ज्ञानी भाई अमरजीत सिंह और संतोष पाठक ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए। सुबह से शुरू हुए इस कार्यक्रम में संगतों ने शब्द कीर्तन और कथा का श्रवण किया।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विगत एक सप्ताह से प्रभात फेरियां निकाली जा रही थीं। इन प्रभात फेरियों का समापन सोमवार को हुआ, जिसके बाद मंगलवार को मुख्य पर्व धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के उपरांत देर शाम तक गुरु का अटूट लंगर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुगलसराय, चंदौली और सैयद राजा सहित अन्य क्षेत्रों से भी संगतें इस पर्व में शामिल हुईं। सिख समाज के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी इस कार्यक्रम और लंगर में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671