पड़ोसी पर जबरन दीवार बनाने का आरोप l
मामला केराकत कोतवाली, चौकी थानागद्दी अंतर्गत ग्राम सभा उदयचंदपुर का बताया जा रहा है l
जमीन कब्जा को लेकर पीड़िता पारो दुबे जौनपुर जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर न्याय के लिए गुहार लगाई l और कहा कि आबादी की जमीन पर पड़ोस के ही दबंग अखिलेश दुबे सह परिवार के साथ मिलकर जबरजस्ती कब्जा करने लगे तो मैने मना करने लगी तो मेरे साथ हाथांपाई करने लगे, जिसका मेरे पास हाथांपाई करने का वीडियो है l जिसकी शिकायत लेकर कोतवाली गई तो वहा के कोतवाल ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए बोले कि यहां से तुम चली जाओ l जिसकी शिकायत को लेकर आज जौनपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस आई l
पीड़िता पारो दुबे ने कहा कि आबादी की जमीन पर पुलिस की मिली भगत से कराया जा रहा है कब्जा l
गौरतलब हो कि कि किसी महिला के साथ किसी पुरुष द्वारा मारपीट, हाथापाई करना एक गंभीर अपराध है, जिसमें शारीरिक, यौन, भावनात्मक और आर्थिक शोषण शामिल है l जैसा की सामाजिक दबाव के कारण महिलाएं अक्सर चुप रहती हैं l एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा की बात करते हैं,तो वहीं पर केराकत के कोतवाल साहब महिला को अर्दब में लेते हुए मंसूबे पर बखूबी पानी फेरने का कार्य किया जा रहा है l










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508