भदोही घोसिया में हजरत बाबा अब्दुल लतीफ शाह का 101 वा मुबारक उर्स शुरू हो गया है दरगाह कमेटी के सदर नन्हे अली ने बताया कि तीन दिन तक यह मेला चलेगा पहले दिन 6 जनवरी को स्थान पर जलसा होगा 7 जनवरी को कुरान खानी व गागर फातिहा तीसरे दिन 8 जनवरी को शाम को समापन नमाज इशाबाद होगा
नगर पंचायत घोसिया में हजरत बाबा अब्दुल लतीफ शाह का मुबारक उर्स बड़े ही हर्ष उल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है अब्दुल लतीफ शाह का जरत के लिए काफी दूर-दराज से लोग पड़े ही श्रद्धा से आते हैं क्षेत्र के लोगों की माने तो बाबा के यहां जो भी दिल से दुआ मांगता है उनकी मुरादे पूरी होती है
मीडिया से बातचीत के दौरान नगर पंचायत घोसिया के अध्यक्ष बेबी अबरार पति अबरार अली ने बताया कि मेले में नगर पंचायत की तरफ से हर सुविधा ठंड को देखते हुए किया गया है जैसे लाइट पानी साफ सफाई और खासतौर पर जगह-जगह अलाव का व्यवस्था किया जा रहा है
अध्यक्ष बेबी अबरार ने कहा कि मेले में किसी भी तरीके का दिक्कत नहीं होगा उन्होंने क्षेत्र के सभासदों से अपील की है कि वह मेले को संपन्न कराने में अपना भरपूर योगदान दे और मिले में आए हुए जारिनों का ध्यान दें और उनकी हर परेशानी हर जरूरत की चीजों को उपलब्ध कराए अध्यक्ष पति अबरार अली ने बताया यह मेला घोषीय के पूरे टाउन में बड़े पैमाने पर लगता है
अध्यक्ष बेबी अबरार ने मेले में आए हुए सभी जारिनों का तहे दिल से शुक्रिया अदा की
रिपोर्ट – फारूक जाफरी











Users Today : 134
Users This Year : 23925
Total Users : 36518
Views Today : 291
Total views : 71788