दिनांक 05.01.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2026, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—
1. मुकेश पुत्र स्व० किशोरी लाल, निवासी एस-16/116, कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 51 वर्ष — कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार।
2. कृष्ण कुमार मौर्य पुत्र मदन लाल मौर्य, निवासी एस-24/2ए-1, अर्दली बाजार, महावीर मंदिर के पास, थाना कैंट, वाराणसी, उम्र लगभग 38 वर्ष।
3. इनोश जोसेफ पुत्र रवि जोसेफ, निवासी लखमीपुर (बेलवा), थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 30 वर्ष।
4. रवि जोसेफ पुत्र हरी लाल, निवासी लखमीपुर (बेलवा), थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 54 वर्ष — उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को मदनपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, वाराणसी द्वारा थाना बड़ागांव पर सूचना दी गई थी कि ग्राम दुनियापुर हरहुआ, थाना बड़ागांव क्षेत्र में कुछ लोग गरीब, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं पुरुषों की मजबूरी का लाभ उठाकर, बहला-फुसलाकर एवं अंधविश्वास फैलाकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी मिलने पर अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अन्यत्र जाने की फिराक में थे, तभी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817