बुलंदशहर में जमीनी विवाद में पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे की हत्या

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बुलंदशहर में जमीनी विवाद में पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे की हत्या कर दी गई। वह अपने भाई के साथ जमीन की पैमाइश पर गए थे। तभी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया।

उन्होंने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब दोनों बेसुध होकर गिर गए, तो धारदार हथियार से कई वार किए। इसके बाद दोनों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई सूफियान (43) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अकरम (45) का इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्यासपुर गांव की है।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।