प्रियंका गांधी के जन्मदिन से कांग्रेस का ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम’ शुरू

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन 12 जनवरी से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम’ की शुरुआत करेगा। यह अभियान पूरे एक वर्ष तक प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा, जिसमें सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग की भागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रदेश मुख्यालय पर 12 जनवरी को प्रियंका गांधी का जन्मदिन ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन सालभर के कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के अनुसार, परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम के तहत पिछड़े वर्ग की भागीदारी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कांग्रेस नेतृत्व का संदेश पहुंचाया जाएगा। युवाओं को यह बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों में कटौती कर रही है।

कार्यक्रम के तहत बाजारों में नुक्कड़ नाटक, जनसभाएं, ग्रामीण इलाकों में परिवर्तन प्रतिज्ञा संवाद, पदयात्रा और मैराथन जैसे आयोजन किए जाएंगे। जिला व मंडल स्तर पर सम्मेलनों के माध्यम से विभिन्न जिलों में पिछड़े वर्ग के साथ होने वाली घटनाओं की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जाएगी।

इन सभी गतिविधियों के जरिए वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनमत तैयार किया जाएगा। भाजपा और आरएसएस की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों को उजागर कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के समापन पर 12 जनवरी 2027 को प्रदेश स्तरीय ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ आयोजित की जाएगी।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।