1857 के अमर शहीद गोंड राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के 169वें शहादत बलिदान दिवस 18 सितम्बर 2025 को कलेक्ट्रेट पर होगा विशाल प्रदर्शन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलिया  13 सितम्बर 2025 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अंतराष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील पर गोंड आदिवासी जनजाति समुदाय की बैठक कर विश्व आदिवासी अधिकार दिवस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी! इस दौरान गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंगपा से बलिया लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामनिवास गोंड ने संबोधित करते हुए कहा कि अपनी आदिवासी परम्परा, सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन, प्राकृतिक जल जंगल जमीन और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार समुदाय को अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों आदिवासी क्रांतिवीरों के स्वतंत्रता संग्राम गाथा से प्रेरणा लेकर संवैधानिक दायरे में संघर्षरत रहने की आवश्यकता है!

‘यदि सभी पीड़ित संगठित हो जाएं तो पीड़ित ही पॉवर बन जाते हैं’ की तर्ज पर गांव-गांव में गोंड जागृति अभियान चलाया जा रहा है! गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश शाह ने कहा कि ब्रिटिश सरकार से बगावत करने के कारण अंग्रेजों द्वारा जिंदा तोप से बांधकर उड़ाए गए 1857 के अमर शहीद आदिवासी क्रांतिवीर गोंडवाना के राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह जी के 169 वें शहादत बलिदान दिवस 18 सितम्बर 2025 को बलिया कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील धरना स्थल पर विराट प्रदर्शन किया जाएगा! जुलूस क्रांति मैदान टाऊन हॉल बापू भवन से प्रारंभ होकर चौक शहीद पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचेगा! उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु बैठक में रणनीति तय की गयी! रामनिवास गोंड, सुरेश शाह, मनोज शाह, अरविंद गोंड, संजय गोंड, शिवजी गोंड, बच्चालाल गोंड, मैनेजर गोंड ने बैठक को संबोधित किया!

 

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई