चन्दौली डीडीयू नगर
राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। बच्चे के जन्म के लगभग आधे घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।
मृतका की पहचान हरि शंकरपुर निवासी 32 वर्षीय शब्बो पत्नी पप्पू के रूप में हुई है। शब्बो को आज सुबह करीब 5 बजे प्रसव के लिए पीपी सेंटर लाया गया था, जहां उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह उनका चौथा प्रसव था।

बच्चे के जन्म के लगभग आधे घंटे बाद शब्बो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पीपी सेंटर मुगलसराय के डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि डिलीवरी के बाद महिला को शरीर में कन्वर्जन (दौरे) आने लगे थे, जिसके कारण उनकी मौत हुई।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। वे शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। मृतक के परिजन रुशीक अहमद ने बताया कि वे न्याय चाहते हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस और मुगलसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसे पुलिस नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
प्रशासन की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414