चंदौली शहाबगंज

क्षेत्र के गोविंदीपुर गांव में गली में हो रहे सीसी निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमानी और दोयम दर्जे का काम करने का आरोप लगाया है।
स्थानीय निवासियों, जिनमें त्रिवेणी चौहान, प्रेम केसरी, श्यामबहाल चौहान, टुनटुन यादव, जीउत यादव और जमुना चौहान शामिल हैं, ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। उनका कहना है कि इस घटिया निर्माण के कारण भविष्य में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों के अनुसार, सीसी निर्माण पिछले सात महीनों से चल रहा है, और अभी तक सीसी सीवर नाली का निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ निर्माण के दौरान बनाई गई नालियों को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि एक महीने पहले डाली गई सीसी पट्टियां अभी से टूटने लगी हैं।
इन अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और काम रोक दिया। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने और गुणवत्तापूर्णकार्य सुनिश्चित करने की मांग की है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 24
Users This Year : 15591
Total Users : 28184
Views Today : 28
Total views : 55936