सैयदराजा(चंदौली) पुलिस द्वारा चोरी की 01 टेम्पो व एक बाईक की बरामदगी करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार ।पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 बब्बन सिंह चौहान मय हमराहियों द्वारा शनिवार को एनएच 02 हाइवे स्थित ग्राम बगही कुम्भापुर ओवरब्रीज अण्डर पास स्थित पोखरा के पास से चेकिंग के दौरान एक टेम्पो व एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर एक सुपर स्पेलेण्डर की बरामदगी करते हुए मौके से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर विधिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
वादी अजय कुमार गुप्ता ग्रा0 व पो0 नौबतपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली द्वारा दि0 09 सितम्बर 25 को थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दि0 08 सितम्बर 25 को रात्रि समय करीब 11.30 बजे वादी का टेम्पू बजाज मेरे दरवाजे के सामने लाक कर खड़ा किया था। जिसे विपक्षी शिवम् रावत नौबतपुर निवासी अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चुरा लिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। पकङे गये
शिवम् कुमार रावत नि0 ग्रा0 नौबतपुर थाना सैयदराजा, कृष्ण कुमार नि0 बिरना थाना धानापुर हाल पता ग्रा0 नौबतपुर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली एवं शराफत अली ग्रा0 सरैया थाना दुर्गावती जि0 भभुआ बिहार हाल पता ग्राम खजूरा थाना दुर्गावती भभुआ बिहार का निवासी बताया गया है।











Users Today : 28
Users This Year : 24378
Total Users : 36971
Views Today : 33
Total views : 72666