1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया, उद्घाटन अवसर पर कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर भवन की संरचनात्मक गुणवत्ता, कक्षों की उपयोगिता तथा आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया एवं कार्य व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
2. नवस्थापित डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के संचालन से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे प्रशासनिक, समीक्षा एवं समन्वय संबंधी कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी तथा निर्णय प्रक्रिया अधिक त्वरित होगी।
3. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कार्यालय में अभिलेख प्रबंधन, बैठक कक्ष, स्टाफ सुविधाओं तथा संबंधित कार्यों के लिए निर्धारित काउंटरों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध संचालन के निर्देश दिए गए।
4. उद्घाटन के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया । इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

दिनांक 01-01-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने कार्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए भवन की संरचनात्मक गुणवत्ता, विभिन्न कक्षों की उपयोगिता तथा उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं कार्यकुशल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में अभिलेख प्रबंधन, बैठक कक्ष, स्टाफ सुविधाओं तथा जनसंबंधित कार्यों के लिए निर्धारित काउंटरों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
नवनिर्मित डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के संचालन से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे प्रशासनिक, समीक्षा एवं समन्वय संबंधी कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी, जिससे निर्णय प्रक्रिया और अधिक त्वरित एवं प्रभावी होगी। उद्घाटन के उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भी भ्रमण किया गया, जहां स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन नीतू, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।










Users Today : 10
Users This Year : 6348
Total Users : 18941
Views Today : 12
Total views : 37424