चन्दौली पीडीडीयू नगर
ग्राम करवट में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुगलसराय पालिका परिषद अध्यक्ष सोनू किन्नर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “आधी रोटी खाएंगे, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे।” उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान बच्चों को किताबें व शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

यह कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मुकेश कुमार पटेल के तत्वावधान में आयोजित हुआ। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने शराबबंदी की भी जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, न कि नशे का माहौल। ग्रामीणों ने सरकार से शराब बंदी की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा गया कि “शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है।” वक्ताओं ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए शिक्षा और जागरूकता को समाज निर्माण की कुंजी बताया।
अंत में सभी से अपील की गई कि बच्चों को सही शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएं।











Users Today : 6
Users This Year : 23948
Total Users : 36541
Views Today : 6
Total views : 71822