चन्दौली चहनिया
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली अनन्त चन्द्रशेखर(आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में दिनांक 01.01.2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ब्रह्मबाबा स्थान महुअरकला वहद ग्राम महुअरकला के पास से 01 अवैध देशी असलहा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाम आकाश कुमार उर्फ विशाल पुत्र बब्बन राम निवासीग्राम महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष के रुप में हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
पूछताछ अभियुक्त-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह अवैध देशी असलहा लोगों को डराने धमकाने के लिए रखता हूँ और साथ ही साथ समाज में अपना दबदबा कायम करने के लिए रखता हूँ। अवैध असलहा व कारतूस को मैंने बिहार में राह चलते ही एक व्यक्ति से खरीदा था।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 10
Users This Year : 23952
Total Users : 36545
Views Today : 10
Total views : 71826