वाराणसी हरिशचंद्र घाट स्थित मशाननाथ बाबा के दर्शन करने पहुंचे योगी युवा वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनुराग सिंह ने योगी युवा वाहिनी के संस्थापक, एवं प्रदेश, जिला व ग्राम स्तर के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए पत्रकारों से बताया कि धर्म है तो देश है क्योंकि धर्म ही हमें कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता, सहिष्णुता, सत्य,न्याय, करुणा और अनुशासन सिखाता है। धर्म के बिना देश केवल भूमि मात्र है, क्योंकि धर्म ही व्यक्ति को समाज से जोड़कर उसे एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है और नागरिकों को देश से जोड़कर राष्ट्र का निर्माण करता है।

इसलिए मैं आप सभी साथियों से यह नम्र निवेदन करता हूँ कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आप अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करें तथा जो पद रिक्त पड़े हैं, उन्हें भरने का कार्य करें ताकि योगी युवा वाहिनी और मजबूत हो सके। आइए, योगी जी की इस सेना के एक सिपाही बनकर धर्म, देश और मानवता का संदेश पूरे विश्व में फैलाएँ और अपना कर्तव्य निर्वहन करें।

आइए मिलकर गौ सेवा, मानव सेवा, जीव सेवा एवं सनातन सेवा में पूर्ण योगदान दें, ताकि हमारी भावी पीढ़ी आतंकवाद एवं अन्य कुरीतियों से मुक्त एक सुरक्षित, सुसंस्कारित और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके। मौके पर संस्कार सिंह, तुषार सोनकर ,रितिक साहू, श्रेयांश तिवारी , गौरव यादव, यश शुक्ला,सनी चौधरी ,आयुष दादा ,हिमांशु गुप्ता, आलोक सोनकर ,विशाल चौधरी, मंगल चौधरी विष्णु चौधरी बलदाऊ ठाकुर आदि उपस्थित रहे











Users Today : 88
Users This Year : 15655
Total Users : 28248
Views Today : 209
Total views : 56117