सकलडीहा
क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कस्बा स्थित बाबा डगरिया सरकार आश्रम में बाबा की 21 पुण्यतिथि मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई।भक्त सुबह से ही जुटना शुरू हो गए और बाबा डगरिया सरकार की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजम कीर्तन के साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।जहा बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

दरअसल लालता गिरी उर्फ बाबा डगरिया सरकार आश्रम क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है।बाबा एक सिद्ध संत थे। और उनकी कई कीवीदांतिया है।भक्तों का कहना है कि वह अलौकिक पुरूष थे।जिहोने तमाम दीन-दुखियों की सहायता की। जनपद सहित अन्य जिलों और बिहार से बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन के लिए आते है। उनसे लाखो लोगों की आस्था जुड़ी है। मंगलवार को बाबा की 21 पुण्यतिथि मनाई गई।हजारों भक्तों ने बाबा का दर्शन पूजन किया।इस दौरान विशाल भण्डारे का आयोजन भी रहा।
जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इसके साथ ही बिरहा का भी आयोजन किया गया।जहाँ विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 34
Users This Year : 6372
Total Users : 18965
Views Today : 135
Total views : 37547