मीरजापुर
मंगलवार, 30 दिसंबर को पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय परिसर में बने नव-निर्मित भवन (अपर पुलिस अधीक्षक नगर व प्रधान लिपिक कार्यालय) का विधि-विधान के साथ पूजा कर फीता काटकर लोकार्पण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के कार्यालय आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया तदोपरान्त पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्यालच परिक्षेत्र मीरजापुर के सम्मान में गार्द द्वारा सलामी दी गयी। इसके बाद नव-निर्मित भवन का वैदिक रिति से पूजा पाठ करके फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 130
Users This Year : 18717
Total Users : 31310
Views Today : 240
Total views : 62233