चंदौली–
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-5.0) के तहत व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य रूप से कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन प्रदान करना है।
“मिशन शक्ति अभियान” के इस चरण में चंदौली पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए निम्नलिखित प्रयास किए जा रहे है।:
1. जनजागरूकता कार्यक्रम:
जनपद के समस्त थानों की एंटीरोमियो टीम द्वारा सक्रियता दिखाई गई। स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, कस्बों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, पुलिस सहायता सेवाओं (जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, ट्वीट/वॉट्सएप के माध्यम से) और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
2. महिला संबंधित समस्याओं का निस्तारण:
ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों में न केवल जागरूकता फैलाई गई, बल्कि महिला संबंधित समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल और प्रभावी निस्तारण के संबंध में भी कार्रवाई की गई।
3. सामुदायिक जुड़ाव (कम्युनिटी पुलिसिंग):
अभियान के तहत पुलिस ने स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं, के साथ सीधा जुड़ाव स्थापित करने पर ज़ोर दिया ताकि पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जा सके।
4. विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों, साइबर सुरक्षा व कानूनी प्रावधानों- जैसे-वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड लाइन-1098, एम्बुलेंस सेवा-108, स्वास्थ्य सेवा-102, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया।
चन्दौली पुलिस का संदेश-

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा निरंतर प्रयास है कि जनपद में एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाए जहाँ हर महिला और बालिका स्वयं को पूरी तरह से सुरक्षित और निर्भीक महसूस करे। एंटीरोमियो टीम एवं समस्त थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनता से जुड़कर समस्याओं का त्वरित समाधान करें। चंदौली पुलिस निरंतर रूप से समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
साथ ही थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।










Users Today : 139
Users This Year : 18726
Total Users : 31319
Views Today : 252
Total views : 62245