सकलडीहा,
भाकपा माले की ओर से सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीते दिनों तहसील मुख्यालय पर चार माह से अधिक समय से भाकपा माले ने मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया था। आठ माह से अधिक समय बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं होने पर भाकपा माले ने तहसील गेट पर विरोध जताया।
भाकपा माले के श्रवण कुशवाहा ने कहा कि नादी ग्राम पंचायत के बोझवा गांव में बीते दिनों आई बाढ़ से सड़के और नालियां टूट गई है। लेकिन आजतक वह बनी नही। इसके साथ ही नरौली गांव में 14 दलितों को जमीन आवंटन हुआ था। लेकिन उनको कब्जा आजतक नही मिला। सकलडीहा इंटर कॉलेज को जलभरॉव की समस्या से मुक्त तक नहीं कराया गया।
जबकि विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने तहसील परिसर में चार माह से अधिक धरना दिया। तहसील प्रशासन ने मामलों के निस्तारण करने के वादे पर धरना समाप्त हुआ। लेकिन आठ महीने बाद भी किसी समस्या का समाधान नही हुआ। तहसील प्रशासन ने वादा खिलाफी किया। इसलिए विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान श्रवण कुशवाहा,श्यामदेई,अंजना देवी, रणजीत, मनोज राम,संजय सुभाष,नफाईत मास्टर,महेंद्र प्रताप, पवन सहित अन्य रहे।










Users Today : 141
Users This Year : 18728
Total Users : 31321
Views Today : 255
Total views : 62248