कृपया अवगत कराना है कि दिनांक: 29.12.2025 को प्रातः 06:20 बजे जरिये सीसीआर वाराणसी द्वारा श्री गुरु रविदास मंदिर, सीरगोवर्धन वाराणसी में अग्निकाण्ड एवं उसमें लगभग 100 लोगो के फसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को अमल में लाते हुए अग्निशमन केन्द्र भेलूपुर से 06:21 बजे 02 अग्निशमन यूनिट प्रस्थान हुई जिसकी सूचना अग्निशमन केन्द्र द्वारा सीयूजी के माध्यम से मुख्य अग्निशमन अधिकारी वाराणसी एवं अग्निशमन अधिकारी भेलूपुर वाराणसी को भी प्राप्त हुई तत्काल दोनो अधिकारी भी घटना स्थल के लिए प्रस्थान हुये। मुख्य अग्निशमन अधिकारी, आनन्द सिंह राजपूत के आदेशानुसार अग्निशमन केन्द्र चेतगंज से भी 01 अग्निशमन वाहन मय आवश्यक स्टाफ / उपकरण सहित प्रस्थान हुआ।
घटना स्थल पर पहुँचकर देखा गया कि श्री गुरूरविदास मंदिर, सीरगोवर्धन वाराणसी के भूतल पर आग लगी थी तथा उससे आग की लपट तथा घना धुओं निकल रहा था जिसे अग्निशमन वाहन के माध्यम से मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तत्काल बुझाना प्रारम्भ किया गया तथा समानान्तर प्रथम एवं द्वितीय तल पर फसे लोगो को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकालने की कार्यवाही करते हुए सभी लोगो को सीढ़ियों के माध्यम से सकुशल बाहर निकाला गया।
इसप्रकार 03 अग्निशमन वाहनों से अग्निशमन यूनिट द्वारा लगभग 01:00 घंटे के फायर फाईटिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। अग्निशमन कर्मियों की सूझबूझ एवं अदम्य साहस एवं बहादुरी के कारण लगभग 100 लोगों को सकुशल रूप से बाहर निकाला गया जिससे कोई जनहानि की घटना नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820