बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से बांग्लादेश की राजनीति में शोक की लहर फैल गई है।
पिछले कई साल से सीने में इन्फेक्शन, लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी से जूझ रहीं थीं। उनके परिवार और पार्टी नेताओं ने उनके निधन की पुष्टि की है।
खालिदा जिया दो बार 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकीं थीं। वह पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की पत्नी थीं।
उनके बड़े बेटे और BNP के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान 2008 से लंदन में रह रहे थे। वे इसी महीने बांग्लादेश वापस लौटे हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे अराफात रहमान का 2025 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820