मीरजापुर
रविवार को देर शाम रोटरी व रोटरेक्ट क्लब विंध्याचल की ओर से दीपशिखा हॉस्पिटल में हेल्दी डाइट इन बीजी लाइफस्टाइल विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 60 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभाग किया और स्वास्थ्य जागरूकता व स्वस्थ आहार के बारे में जानजारी ली।
डॉ राहुल सिंह व डॉ ज्योति सिंह ने कार्यक्रम में खाने के समय, क्या कैसे कब और कितना खाने से संबंधित जानकारियां प्रदान की। डाइटीशियन डॉ ज्योति सिंह ने कहा कि हमें पैकेज्ड फूड से परहेज करना चाहिए। साथ ही उबला खाना और पका हुआ खाना एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि दोनों का पाचन का समय अलग होता है। उन्होंने एक अच्छे स्वास्थ्य पर कार्य योजनाए बताई। अध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब से संजय सिंह गहरवार, मयंक गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, अजय जायसवाल व रोटरेक्ट क्लब सस विवेक, अभिनव, शुभम, ज्योति, आनंद, रेनू, साक्षी, दिनेश, अंश, प्रियांशु , अभिषेक, सौम्या, स्नेहा मौर्या, योगेश, उत्कर्ष, आयुष, वैभव आदि लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 151
Users This Year : 23942
Total Users : 36535
Views Today : 319
Total views : 71816